उत्तराखंड

देहरादून में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026 पर गढ़ी कैंट में भव्य योग सत्रों का आयोजन

देहरादून। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026 के अवसर पर उत्तराखंड उप-क्षेत्र मुख्यालय द्वारा गढ़ी कैंट, देहरादून में उत्साहपूर्ण योग सत्रों का आयोजन किया गया। इस वर्ष की थीम “योग – अनंत आयु के लिए प्रकाश” तथा “योग से स्वस्थ जीवन” के अनुरूप सैनिकों और उनके परिवारजनों ने बड़ी संख्या में सहभागिता करते हुए योग एवं प्राणायाम का अभ्यास किया।

कार्यक्रम का उद्देश्य शारीरिक स्फूर्ति बढ़ाना, मानसिक शांति को प्रोत्साहित करना तथा दैनिक जीवन में सहनशीलता और सकारात्मकता का विकास करना था। योग प्रशिक्षकों ने ऐसे सरल एवं व्यवहारिक योगासन और प्राणायाम कराए, जिन्हें प्रतिभागी आसानी से अपनी दिनचर्या में शामिल कर सकते हैं।

कार्यक्रम का शुभारंभ वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ हुआ। सभी आयु वर्ग के प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए योग को स्वस्थ एवं संतुलित जीवन का आधार बनाने का संकल्प लिया।यह आयोजन भारतीय योगिनी संघ, आध्य कौशलम् न्यास तथा पतंजलि योगपीठ के सहयोग से संपन्न हुआ। योग सत्रों का संचालन साध्वी देवदिति एवं सुश्री शिखा ने किया। उत्तराखंड उप-क्षेत्र मुख्यालय ने दोनों प्रशिक्षकों और सहयोगी संस्थाओं के योगदान की सराहना करते हुए कार्यक्रम को ज्ञानवर्धक, प्रेरणादायी और सफल बताया।

इस अवसर पर अधिकारियों ने कहा कि योग केवल शारीरिक व्यायाम नहीं, बल्कि स्वस्थ, अनुशासित और संतुलित जीवनशैली का आधार है। उन्होंने सभी नागरिकों से योग को अपने दैनिक जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाने का आह्वान किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button