उत्तराखंडराज्य

आर्ना फाउंडेशन द्वारा महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए विविध प्रशिक्षण कार्यक्रम

रायपुर। आर्ना फाउंडेशन महिला सशक्तिकरण की दिशा में लगातार उल्लेखनीय कार्य कर रहा है। फाउंडेशन की निदेशक रुना शर्मा ने बताया कि संस्था का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना और उन्हें समाज में सम्मानजनक स्थान दिलाना है।

हाल ही में आर्ना फाउंडेशन द्वारा 170 से अधिक महिलाओं को सिलाई प्रशिक्षण प्रदान किया गया। इस प्रशिक्षण का मार्गदर्शन दीपिका  ने किया। प्रशिक्षण प्राप्त कर रही महिलाओं ने बताया कि इस पहल से उनके जीवन में नए अवसर और आत्मविश्वास का संचार हुआ है।

आर्ना फाउंडेशन महिलाओं को केवल सिलाई ही नहीं, बल्कि बुनाई, कढ़ाई, ब्यूटी ट्रेनिंग,  एवं अन्य रोजगारपरक कौशलों का भी प्रशिक्षण उपलब्ध करा रहा है। संस्था का मानना है कि जब महिला आत्मनिर्भर बनती है तो परिवार, समाज और देश—तीनों को नई दिशा मिलती है।

संस्थापक एवं निदेशक रुना शर्मा ने कहा –
“महिला सशक्तिकरण केवल शब्द नहीं, बल्कि बदलाव की प्रक्रिया है। आत्मनिर्भर महिला ही समाज की असली शक्ति है और आने वाली पीढ़ियों को सशक्त बनाने की प्रेरणा है।”

आर्ना फाउंडेशन आने वाले समय में और अधिक महिलाओं तक अपने प्रशिक्षण कार्यक्रम पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है, ताकि ‘सशक्त महिला – सशक्त समाज’ का सपना साकार हो सके। इस प्रशिक्षण के बाद महिलाओं को प्रमाण पत्र वितरित किया गया जिसमें विशेष तौर पर मिसेज ब्यूटी आइकन इंडिया ग्लोबल निवृति, सुनीता प्रधान,नम्रता गुगलानी उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button