फ़िल्मी जगतमनोरंजन

CBFC के पूर्व चेयरमैन पहलाज निहलानी का निधन, FWICE चीफ अशोक पंडित ने की पुष्टि, जानें कब होगा अंतिम संस्कार

मशहूर फिल्म प्रोड्यूसर और सेंसर बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष पहलाज निहलानी का निधन हो गया है। उन्होंने 76 साल की उम्र में आखिरी सांस ली। बताया जा रहा है कि पहलाज निहलानी कुछ समय से लिवर संबंधी समस्याओं से जूझ रहे थे। वह मुंबई के नानावती अस्पताल में भर्ती थे और वहीं उन्होंने गुरुवार, 4 जून को अंतिम सांस ली। अब दोपहर 3 बजे उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा, जिसकी डिटेल जारी की गई है।

FWICE के अध्यक्ष बीएन तिवारी ने पहलाज निहानी के निधन की पुष्‍ट‍ि की है। नवभारत टाइम्‍स से बातचीत में उन्‍होंने कहा, ‘यह इंडस्‍ट्री के लिए गहरा सदमा है। पहलाज जी की हार्ट अटैक से मौत हुई है।’ फिल्म इंडस्ट्री की आधिकारिक संस्थाओं की तरफ से जारी एक बयान में बताया गया है कि पहलाज निहलानी का अंतिम संस्कार, गुरुवार 4 जून को सांता क्रूज श्मशान घाट में दोपहर 3 बजे किया जाएगा।

पहलाज निहलानी का करियर

पहलाज निहलानी ने साल 1982 में फिल्म ‘हथकड़ी’ से बतौर प्रोड्यूसर अपना करियर शुरू किया था। दशकों से बॉलीवुड में एक जाना-पहचाना नाम रहे निहलानी ने बतौर प्रोड्यूसर एक सफल करियर बनाया। उन्होंने ‘आंखें’, ‘अंदाज’, ‘शोला और शबनम’, ‘तलाश’, ‘रंगीला राजा’ और ‘जूली 2’ जैसी हिट फिल्में दीं। गोविंदा और दिव्या भारती के साथ पहलाज निहलानी के खास कनेक्शन रहा और कई फिल्में साथ कीं।

पहलाज निहलानी ने गोविंदा और चंकी पांडे को किया था लॉन्च

पहलाज निहलानी का कई एक्टर्स के करियर में बेहद अहम रोल रहा। उन्होंने साल 1986 में फिल्म ‘इल्जाम’ से गोविंदा को लॉन्च किया था और फिर चंकी पांडे को ‘आग ही आग’ से इंडस्ट्री में लाए। गोविंदा और चंकी पांडे के साथ फिर पहलाज निहलानी ने ‘आंखें’ नाम से फिल्म बनाई थी, जो साल 1993 में रिलीज हुई और उस साल की सबसे ज्यादा कमाई वाली फिल्मों में से एक रही।

पहलाज निहलानी का 76 साल की उम्र में निधन, अंतिम संस्कार में पहुंचे बॉलीवुड सेलेब्स

पहलाज निहलानी की हिट फिल्में:

  • आंखें
  • अंदाज
  • शोला और शबनम
  • पाप की दुनिया
  • इल्जाम
  • तलाश
  • रंगीला राजा
  • जूली 2
  • मिट्टी और सोना
  • आग ही आग
  • गुनाहों का फैसला
  • हथकड़ी

CBFC में पहलाज निहलानी का सफर

पहलाज निहलानी एक सफल प्रोड्यूसर ही नहीं, बल्कि सेंसर बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष भी रहे। हालांकि, उनका कार्यकाल खूब विवादों में रहा था। वह साल 2015 से 2017 तक CBFC के अध्यक्ष रहे थे। वह काफी समय तक असोसिएशन ऑफ मोशन पिक्चर एंड टीवी प्रोग्राम प्रोड्यूसर्स के अध्यक्ष भी रहे, पर साल 2009 में इस पद से इस्तीफा दे दिया था।

पहलाज निहलानी के परिवार में कौन-कौन?

पहलाज निहलानी अपने पीछे पत्नी नीता निहलानी और तीन बेटों को छोड़ गए हैं। एक बेटा चिराग निहलानी क्रिएटिव प्रोड्यूसर है और बालाजी मोशन पिक्चर्स के साथ काम कर चुका है। चिराग की शादी हो चुकी है और पत्नी का नाम राधिका निहलानी है। वह फिल्मों की मार्केटिंग से जुड़ी हैं। दूसरे बेटे विशाल की भी शादी हो गई थी, पर उनकी पत्नी जस्टिन की साल 2019 में मौत हो गई थी। तीसरे बेटे का नाम दीपेश है। पहलाज निहलानी के बड़े भाई हैं, जिनका नाम गोविंद निहलानी हैं और वह बॉलीवुड के जाने-माने डायरेक्टर और सिनेमेटोग्राफर हैं।

2021 में जब हुई खून की उल्टी, मौत के मुंह से आए वापस

साल 2021 में पहलाज निहलानी एक गंभीर हेल्थ इशू की चपेट में आ गए थे। तब उन्हें 28 दिनों तक अस्पताल में भर्ती रहना पड़ा। उन्होंने खुद बताया था कि उन्हें सुबह 3 बजे खून की उल्टी हुई थी। पहलाज निहलानी ने तब खुद के जिंदा बचने को लेकर कहा था कि वह मौत के मुंह से वापस आ गए हैं।

पहलाज निहलानी का शत्रुघ्न सिन्हा के साथ संबंध

पहलाज निहलानी एक सिंधी परिवार से थे। वह रिश्ते में सोनाक्षी सिन्हा, लव और कुश सिन्हा के मामा हैं। सोनाक्षी की मां पूनम सिन्हा, पहलाज निहलानी चचेरी बहन हैं। इस नाते पहलाज रिश्ते में शत्रुघ्न सिन्हा के साले लगते थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button