उत्तराखंडराज्य

नैनीताल में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई, 45 हजार की रिश्वत लेते पुलिस कांस्टेबल गिरफ्तार

देहरादून। जनपद नैनीताल में विजिलेंस टीम ने भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक पुलिस कांस्टेबल को 45,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोपी कांस्टेबल थाना बेतालघाट में तैनात था।

विजिलेंस के अनुसार शिकायतकर्ता ने टोल फ्री नंबर 1064 पर शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में बताया गया कि वह सरकारी खनन पट्टे से आरबीएम निकालने का कार्य करता है और उसे स्थानीय स्टोन क्रेशर तक वाहनों के माध्यम से पहुंचाता है। इसी दौरान तैनात कांस्टेबल दीपक सिंह द्वारा अनावश्यक रोक-टोक की जाती थी।

आरोप है कि कांस्टेबल दीपक सिंह निवासी बिलहरी, चकरपुर, थाना कोतवाली खटीमा, उधम सिंह नगर वर्तमान में थाना बेतालघाट में तैनात ने वाहन चालान और सीज कराने का भय दिखाकर 45,000 रुपये की रिश्वत की मांग की।

शिकायत की जांच में प्रथम दृष्टया आरोप सही पाए जाने पर सतर्कता सेक्टर हल्द्वानी में मामला दर्ज किया गया।इसके बाद पुलिस अधीक्षक, सतर्कता सेक्टर हल्द्वानी के निर्देशन में ट्रैप टीम का गठन किया गया।

योजना के तहत 25 मई 2026 को विजिलेंस टीम ने आरोपी कांस्टेबल को शिकायतकर्ता से 45,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया।

विजिलेंस टीम द्वारा आरोपी के खिलाफ अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है। इस कार्रवाई को भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त संदेश के रूप में देखा जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button