उत्तराखंडराज्य

आगामी राज्य स्थापना की रजत जयंती समारोह की तैयारियों को लेकर वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक

देहरादून। मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने गुरुवार को सचिवालय में आगामी राज्य स्थापना की रजत जयंती समारोह की तैयारियों को लेकर वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने कहा कि राज्य स्थापना के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में 1 नवम्बर से 9 नवम्बर तक पूरे प्रदेश में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।

मुख्य सचिव श्री बर्द्धन ने कहा कि पिछले 25 वर्षों में उत्तराखंड ने शिक्षा, स्वास्थ्य, उद्योग, पर्यटन और सड़क एवं नेटवर्क कनेक्टिविटी के क्षेत्रों में उल्लेखनीय प्रगति की है। उन्होंने निर्देश दिए कि प्रदर्शनी में जहां राज्य की उपलब्धियों को प्रदर्शित किया जाए, वहीं अगले 25 वर्षों के विकास रोडमैप को भी प्रस्तुत किया जाए।

श्री बर्द्धन ने कहा कि रजत जयंती सप्ताह के दौरान प्रतिदिन सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा और इनमें श्रमिकों, किसानों, पूर्व सैनिकों एवं महिलाओं की सहभागिता सुनिश्चित की जाएगी। सभी विभागों को आपसी समन्वय से कार्यक्रम आयोजित करने के निर्देश दिए गए।

बैठक में प्रमुख सचिव आर.के. सुधांशु, एल. फैनाई, आर. मीनाक्षी सुन्दरम, विशेष प्रमुख सचिव अमित सिन्हा, सचिव नितेश कुमार झा, डॉ. पंकज कुमार पाण्डेय, डॉ. आर. राजेश कुमार, विनय शंकर पाण्डेय, दीपेन्द्र कुमार चौधरी, डॉ. सुरेन्द्र नारायण पाण्डेय, विनोद कुमार सुमन, युगल किशोर पंत एवं धीराज सिंह गर्ब्याल सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button