उत्तराखंडराज्य

ऑक्सीजन पार्क में सेवा संकल्प धारणी फाउंडेशन ने चलाया वृक्षारोपण अभियान

खटीमा। वन विभाग के ऑक्सीजन पार्क में गुरुवार को सेवा संकल्प धारणी फाउंडेशन, उत्तराखंड की ओर से वृक्षारोपण एवं पौध वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और स्थानीय नागरिकों ने प्रतिभाग कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

पौधारोपण केवल कार्यक्रम नहीं, प्रकृति के प्रति जिम्मेदारी है: अजय मौर्य

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला पंचायत अध्यक्ष अजय मौर्य ने कहा कि वृक्षारोपण केवल पौधे लगाने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह प्रकृति के प्रति हमारे दायित्व, आने वाली पीढ़ियों के प्रति जिम्मेदारी और एक हरित, स्वच्छ एवं स्वस्थ उत्तराखंड के निर्माण का सामूहिक संकल्प है।

उन्होंने कहा कि सेवा संकल्प धारणी फाउंडेशन की ट्रस्टी श्रीमती गीता पुष्कर धामी समाज सेवा, महिला सशक्तिकरण, शिक्षा, स्वास्थ्य और पर्यावरण संरक्षण जैसे क्षेत्रों में निरंतर कार्य कर रही हैं। उनके मार्गदर्शन में फाउंडेशन जनकल्याण और सेवा की भावना को समाज के विभिन्न वर्गों तक पहुंचाने का कार्य कर रहा है।

पौधों का संरक्षण करना भी जरूरी

अजय मौर्य ने कहा कि उत्तराखंड देवभूमि होने के साथ-साथ प्राकृतिक संपदा से समृद्ध प्रदेश है। यहां के जंगल, नदियां, पर्वत और जैव विविधता हमारी पहचान हैं। इस प्राकृतिक धरोहर को सुरक्षित रखने के लिए अधिक से अधिक पौधे लगाने के साथ-साथ उनकी देखभाल करना भी आवश्यक है।

उन्होंने कहा कि ऑक्सीजन पार्क से सभी को यह संकल्प लेना चाहिए कि लगाए गए पौधों को केवल रोपण तक सीमित न रखें, बल्कि उनका नियमित संरक्षण करें, ताकि वे भविष्य में विशाल वृक्ष बनकर समाज को शुद्ध वायु, छाया और जीवन प्रदान कर सकें।

पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जनआंदोलन

जिला पंचायत अध्यक्ष ने युवाओं, विद्यार्थियों, स्वयंसेवी संगठनों और आम नागरिकों से पर्यावरण संरक्षण को जनआंदोलन बनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को अपने जन्मदिन, विवाह वर्षगांठ और अन्य विशेष अवसरों पर कम से कम एक पौधा लगाने का संकल्प लेना चाहिए।

उन्होंने सेवा संकल्प धारणी फाउंडेशन की पूरी टीम और कार्यक्रम से जुड़े सभी सहयोगियों को बधाई देते हुए कहा कि इस प्रकार के अभियान समाज में पर्यावरण के प्रति जागरूकता और जिम्मेदारी की भावना को मजबूत करते हैं।

कार्यक्रम के दौरान “एक पेड़ मां के नाम, एक पेड़ आने वाली पीढ़ियों के नाम और एक पेड़ अपनी देवभूमि उत्तराखंड के नाम” का संकल्प लिया गया।

जनप्रतिनिधि और नागरिक रहे मौजूद

इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष रमेश चंद्र जोशी, दर्जा राज्य मंत्री मोहनी पोखरिया, गंभीर सिंह धामी, किशन सिंह, गोपाल सिंह बोरा, सतीश भट्ट सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि और स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button